सरकारी कर्मचारियों को मिला फाईनल तोहफा महंगाई भत्ता बड़ा और पेंशनर्स को भी बड़ा तोहफा

Hariyana Employee Good News : हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। पहले यह 55% था, जिसे बढ़ाकर अब 58% कर दिया गया है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी और नवंबर महीने में वेतन व पेंशन बढ़ी हुई राशि के साथ मिलेगी। वित्त विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

किसे मिलेगा फायदा?

प्रदेश में फिलहाल लगभग 3 लाख नियमित कर्मचारी और 3 लाख पेंशनधारी हैं। सभी को इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। सरकार ने साफ किया है कि अक्टूबर 2025 के वेतन और पेंशन में बढ़ा हुआ डीए और डीआर दिया जाएगा। इसके साथ ही जुलाई से सितंबर तक की बकाया राशि भी खातों में डाल दी जाएगी। यानी कर्मचारियों और पेंशनरों को एकमुश्त रकम भी मिलेगी।

अप्रैल में हुई थी पिछली बढ़ोतरी

इससे पहले अप्रैल 2025 में हरियाणा सरकार ने महंगाई भत्ता 53% से बढ़ाकर 55% किया था। उस समय सिर्फ 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। इस बार सरकार ने कर्मचारियों को राहत देते हुए 3 प्रतिशत का इजाफा किया है। यानी पिछली बार की तुलना में इस बार बढ़ोतरी ज्यादा है।

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी भी बढ़ी

सरकार ने सिर्फ नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों का ही ख्याल नहीं रखा, बल्कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत काम कर रहे कर्मचारियों का अनुबंध भी आगे बढ़ा दिया है। अब यह अनुबंध 30 नवंबर 2025 तक मान्य रहेगा।मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह बढ़ा हुआ अनुबंध उन्हीं शर्तों पर जारी रहेगा, जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) द्वारा 25 मार्च को जारी आदेश में बताई गई थीं। इससे पहले इन कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट 1 अगस्त से 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था, जिसे अब दो महीने और के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

Leave a Comment